
सासाराम (रोहतास) स्थानीय कुशवाहा भवन सासाराम में जगदेव प्रसाद शताब्दी जयंती समारोह मनाने के लिए एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष श्री गिरिजा चौधरी एवं संचालन राजद के वरीय नेता शिवम कुशवाहा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गडेहरी के माननीय विधायकफतेह बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बक्सर जिला से राजद के प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा उपस्थित हुए।
मुख्य वक्ता के रूप में माननीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा बिहार लेकिन जगदेव प्रसाद जी की शताब्दी समारोह बापू सभागार पटना में 1 फरवरी को मनाई जाएगी उसके संयोजक बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री माननीय आलोक मेहता होंगे तथा मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव उक्त सभा में बिहार राजद के अध्यक्ष माननीय जगदा बाबू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शताब्दी समारोह ऐतिहासिक होगा इसलिए बिहार की धरती पर जगदेव बाबू का सपना उनके जन्म के 101साल पूरे होने पर साकार हुआ है और भाजपा जैसे संप्रदायिक और सामंती विचारधारा की पार्टी यहां से महागठबंधन दरकिनार कर दिया है।
आम जनता से अपील कियाकि अधिक से अधिक संख्या में अपने बलबूते से हजारों हजार की संख्या में बापू सभागार पटना में उपस्थित होकर जगदेव बाबू के विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प ले। बैठक में रामप्रवेश सिंह कुशवाहा जिला संयोजक, जिला राजद के प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह यादव राज किशोर सिंह यादव जिलाध्यक्ष युवा जितेंद्र नटराज उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह खालसा मुन्ना कुशवाहा डॉक्टर रस्मी कुशवाहा डॉ अरुण सिंह, बिरेंद्र सिंह कुशवाहा, सतेंद्र सिंह कुशवाहा, जयनाथ वर्मा, जिला राजद के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा, बबन सिंह, धर्मदेव सिंह, डेहरी नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
