
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट महिलाओं के लिए काफी खास रहा है। जिसका प्रबुद्ध महिलाओं ने स्वागत किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने पहल की है। इस बार का बजट में इसका विशेष ख्याल रखा गया है। महिला बचत सम्मान पत्र के माध्यम से 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। तो ग्रामीण महिलाओं के विकास के लिए 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ने का प्रयास भी शामिल है। जिसमें उन्हें ट्रेनिंग देने के साथ साथ कच्चे माल की आपूर्ति की जाएगी। डॉ नीलम का कहना है कि देश की महिला वित्त मंत्री ने महिलाओं के उत्थान के लिए सार्थक पहल की है। लेकिन महिलाओं के विकास के लिए जरूरी था कि उनके किचन को भी सस्ता किया जाए। गैस सिलेंडर के दाम में कमी होनी चाहिए थी। महिला कॉलेज की प्राचार्या माधुरी सिंह का कहना है कि मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सार्थक पहल की है।
बीजेपी नेत्री अमृता सिंह ने कहा कि मोदी सरकार आधी आबादी को पूरी हिस्सेदारी दे रही है. आज का बजट महिलाओं को सशक्त करने की पहल मानी जानी चाहिए. पूर्व उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद बिंदा देवी का कहना है कि ग्रामीण और शहरी महिलाओं के विकास की पहल की गई है.