
सासाराम ( रोहतास)। अखिल भारतीय सदगुरु कबीर कबीर आश्रम सेवा संस्थान बडी खाटू,जायल नागौर के द्वारा विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब का 505 वां महापरिनिर्वाण महोत्सव पर अंतरराष्ट्रीय कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह 2023 का आयोजन भीम हाल डॉ अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केन्द्र जनपथ 15, नई दिल्ली में आयोजित हुई। जिसमें बिहार रोहतास के किशुनपुरा गांव निवासी कवि लेखक सह पत्रकार, पर्यावरण प्रेमी सुनील कुमार को कबीर कोहिनूर सम्मान पत्र,मेंमटो, राजस्थानी पगडी एवं पट्टिका से साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कवि सुनील कुमार रोहतास ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व शांति दूत आचार्य डॉ लोकेश मुनि जी महाराज, अहिंसा विश्व भारती,नई दिल्ली, आचार्य श्री 1008श्री विचार दास जी महाराज कबीर समाधि स्थल,मगहर धाम, आचार्य स्वामी पकंज कृष्ण जी महाराज, पीठाधीश्वर योग साधना केंद्र,नई दिल्ली,महंत श्री सुधीर दास शास्त्री जी महाराज, अयोध्या धाम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा संयाम जी जाजू अति विशिष्ट अतिथि डॉ परीन सोमानी निदेशक लंदन कौशल विकास संगठन यूनाइटेड किंगडम, डॉ सौरभ पाण्डेय,मानद कुलपति बेबिस्टोन बाइबिल यूनिवर्सिटी,जिम्माबे, इन्द्रजीत शर्मा अध्यक्ष पं . तिलक राज शर्मा स्मृति व्यास, अमेरिका,पदम श्री हिम्मताराम भाम्बू पर्यावरण प्रेमी नागौर,निलमा ब्रिटेन की उपस्थिति में भारत भूषण महंत डॉ नानकदास महाराज पूर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य उघोग मंत्रालय के उपस्थिति में सम्मानित किया गया। कवि सुनील कुमार रोहतास ने बताया सदगुरु कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक हैं अनुकरणीय है।जो समाज को एक नई दिशा देती है। इनके पदचिह्न पर चलते हुए बड़े बड़े कार्य को किया जा सकता है।आयोजक भारत भूषण महंत डॉ नानकदास महाराज ने बताया कि अगले बार मगहर कार्यक्रम में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी ने भाग लिया था। जिसमें मगहर के विकास में चार चांद लग गए जो विकास के मामले में चमकने लगा।उसी तरह आप सभी सम्मानित जनों से अपेक्षा करता हूं कि आप सभी इस सम्मान को पाकर अपने क्षेत्र में चमकते सूर्य की भांति समाज को अपने कार्य से और चमकदार बनायेंगे। कवि सुनील कुमार को सम्मानित होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं बधाईयां उनके शुभचिंतकों ने दी है। मौके पर डॉ अभिषेक कुमार साहित्यकार, रमेश चंद्र चेयरमैन पीएससी रेलवे बोर्ड,भारत सरकार,हाजी नवाब साहब बड़ी खाटू सउदी अरब प्रवासी, महंत श्री नरेन्द्र साहेब नई दिल्ली,भंवर लाल गौड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साऊथ एशियन चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। जिसका सफल संचालन रेखा चौरसिया साहित्यकार ने किया।