
सासाराम (रोहतास) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में शिवसागर प्रखंड कमेटी का बैठक किया गया। सभी कार्यकर्ताओं की राय से शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष कुमहऊं पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य विनोद चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया तथा शिवसागर प्रखंड उपाध्यक्ष सतीश पासवान को चुना गया। प्रखंड महासचिव शिवसागर विश्वेश्वर प्रसाद गुप्ता को चुना गया। इसके सहित कई अन्य पदाधिकारी को भी नियुक्त किया गया। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष का कमान जब से मुझे मिला है तब से मेरा कोशिश है कि कमजोर वर्गो गरीब लोगों के बीच में लोगों को पार्टी से जोड़ना और जनता और गरीबों को अपने हक अधिकार दिलाने का लेकर जागरूक करना हर पंचायत हर गांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विस्तार करना मुख्य उद्देश्य, इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोगों ने शिवसागर प्रखंड में अपने कमेटी का विस्तार किया इस अवसर पर सैकड़ों पुरुष महिलाएं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैठक में शामिल हुए। मुख्य रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष विनोद चौधरी, उपाध्यक्ष सतीश पासवान, महासचिव विशेश्वर प्रसाद गुप्ता, सुनैना देवी, लक्ष्मीना देवी, राजनाथ चौधरी, आकाश पासवान, रामानंद पासवान, अनीता देवी, लीलावती देवी, पेताली देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।