
बिक्रमगंज (रोहतास) बुधवार को काराकाट नगर पंचायत सभागार भवन में सशक्त स्थाई समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । जानकारी देते हुए वरीय उप समाहर्ता सासाराम रोहतास सह आरो राम रंजन सिंह ने बताया कि नगर पंचायत काराकाट के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिला पदाधिकारी रोहतास सासाराम के पत्रांक संख्या 164 निर्वाचन दिनांक 28 जनवरी 2023 के द्वारा सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । उन्होंने बताया कि नगर पंचायत काराकाट के मुख्य पार्षद राधिका कुमारी , उप मुख्य पार्षद रविश रंजन , वार्ड संख्या 2 के वार्ड पार्षद संतोष कुमार तिवारी , वार्ड संख्या 3 वार्ड पार्षद सुरेश माली एवं वार्ड संख्या 5 वार्ड पार्षद सदस्या मालती देवी को शपथ दिलाया गया । मौके पर वरीय उप समाहर्ता सासाराम रोहतास सह आरो राम रंजन सिंह , बिक्रमगंज नगर परिषद एवं काराकाट नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह , मुख्य पार्षद राधिका कुमारी , उप मुख्य पार्षद रविश रंजन , वार्ड संख्या 2 के वार्ड पार्षद संतोष कुमार तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी , वार्ड संख्या 3 वार्ड पार्षद सुरेश माली , वार्ड संख्या 5 वार्ड पार्षद सदस्या मालती देवी , शिक्षक अनिल कुमार पासवान सहित अन्य अधिकारी व कर्मी लोग मौजूद थे।