
भभकी चक्का डुबने से गाड़ी पलटी
डिजिटल टीम, डेहरी. रोहतास थाना क्षेत्र के रोहतास अधौरा पथ पर धनसा घाटी मे एक सवारी गाड़ी का चक्का भभकी (धूल का टीला) मे डुब गया जिससे दुर्घटना हो गयी। दुर्घटना मे आठ लोग घायल हुए जिसमें एक महिला पतरजीया देवी को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अधिकांश लोग रानाडीह गांव के है जबकि दो नौहट्टा थाना के बंडा गांव के हैं। जानकारी के अनुसार रानाडीह के राजेंद्र सिंह के घर मे सताइस फरवरी को शादी था जिसकी खरीदारी करने के लिए आसपास व घर के लोगो के साथ रोहतास बाजार आया था। रोहतास बाजार से बारात के लिए कीराना सामान, मउर, सब्जी कपडा का खरीदारी कर लौट रहा था। घटवार बाबा के नीचे भभकी मे गाडी का एक तरफ का चक्का डुब गया जिससे गाड़ी पलट गयी ।दुर्घटना मे पतरतीया देवी के अलावा बंडा के संगीता देवी प्रमीला देवी अंकुश राजा रानाडीह के अजंती देवी राजेंद्र सिंह विजंती देवी फूलकुमारी देवी घायल हो गयी। मामले की सूचना मिलते ही मुखिया नागेंद्र यादव श्यामनारायण उरांव ने ऐंबुलेंस को सूचना देकर घाटी मे भेजा। एंबुलेंस से तत्काल घायलों को लाया गया। अस्पताल मे डाक्टर सुरेंद्र सिंह व एएनएम शकुंतला कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद पतरजीया को रेफर कर दी अन्य लोगो का इलाज की जा रही है। दुर्घटना मे शादी का सारा सामना बरबाद हो गया।दुर्घटना के बाद समाजसेवी आसु खान कामता यादव रामलाल यादव भरत यादव आदि अस्पताल पहुंच वनवासियों व अस्पताल कर्मियों को काफी सहयोग किया।