
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास). प्रखंड के इंद्रपुरी पंचायत भवन के समिप प्रखंड सहकारिता परिवार तिलौथू द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सहकारी बैंक पटना के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे,पैक्स अध्यक्ष इंद्रपुरी सह मुखिया उमेश यादव,जितेंद्र सिंह,राजकुमार सिंह ने सासाराम भभुआ सेंट्रल कोपरेटिव बैंक से जुड़े रोहतास और कैमूर जिले से आए सभी पैक्स अध्यक्षों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया और अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया।इस क्रम में उन्होंने कहा कि होली आपसी सद्भावना का पर्व है।इस पर्व से सनातन संस्कृति के अनुसार नव वर्ष प्रारंभ होता है। यह पर्व मिलन और एक दूसरे के साथ मित्रवत व्यवहार का पर्व है।उन्होंने संदेश दिया कि होली को हुडदंग के रूप में नही मना कर सनातन संस्कृति के अनुरूप मनाए।होली मिलन में उपस्थित उत्तर प्रदेश के बलिया जिला से आए गायक और गायिका द्वारा होली खेले रघुविरा अवध मे गीत के साथ कार्यक्रम में गीत संगीत कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।गीत नृत्य संगीत का कार्यक्रम दिन भर चला।और सहकारिता भोज का भी आयोजन किया गया।इस क्रम में उल्ली पैक्स के अध्यक्ष सह सासाराम भभुआ सेंट्रल कोपरेटिव बैंक के पूर्व जंग बहादुर सिंह (उम्र 75 वर्ष ) की निधन शनिवार को हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई थी।इनके निधन पर शोक सभा कर मृत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।और परिजनों को साहस के लिए कामना किया गया।मौके पर पैक्स अध्यक्ष बासगीत सिंह यादव,भोला यादव,प्रदीप सिंह,कैलाश सिंह खरवार,संजय पांडेय चुनचुन सिंह अजय कुमार श्रीवास्तव सूर्य देव यादव समेत दोनो जिला से 357 पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।