
कोचस (रोहतास) शनिवार को भारतीय जनता पार्टी करगहर विधानसभा द्वारा नगर कार्यालय कोचस में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष केशव साह और संचालन विधानसभा संयोजक एवं आईटी सेल जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बूथ सशक्तिकरण अभियान के विधानसभा प्रभारी विधानपार्षद संतोष सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला महामंत्री विजय सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बैठक के संबोधन में प्रभारी संतोष सिंह ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में कार्यकर्ताओ को पांच करणीय कार्य करने को कहा जिसमें बूथ कमिटी, पन्ना प्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुप, सरल ऐप और प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को लिंक से जोड़ना है। यह कार्यक्रम 25 मार्च तक चलेगा। प्रदेश के द्वारा दूसरी बार रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार को बनाए जाने पर सभी कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष का फुल माला एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, शशिकांत पांडेय, संतोष सिंह, सतीश कुमार, संचिता गांधी, नरेन्द्र जोशी, दिवाकर दुबे, कृष्णा ताती, अनिल सिंह, सतेन्द्र सिंह, बब्लू दुबे, निखिल सिंह, कृष्णा कान्त दुबे, बिशाल कुमार, श्रीराम राम, मंगल साह, बलिस्टर चौबे, श्री भगवान, रामाशंकर तिवारी सहित जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!