
सासाराम (रोहतास) देश के प्रथम महिला शिक्षिका एवं महिला शिक्षा के प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले का श्रद्धांजलि समारोह कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एवं सत्यनारायण स्वामी के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सासाराम नगर निगम के उप मेयर श्रीमती सत्यवती देवी रामायण पांडेय एलोन महासचिव नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन एवं जिलाध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं माता सावित्रीबाई फुले को माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन सचिव शिव कुमार सिंह ने किया अपने उद्घाटन भाषण में श्रीमती सत्यवती देवी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने अपना सारा जीवन शोषण दमन और अत्याचार के अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष करते हुए तथा महिला शिक्षा के लिए काम किया सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए इंकलाब लाया। आज उन विभूतियों के कारण यहां महिला सशक्तिकरण खड़ी दिखाई पड़ रही है। समारोह के वक्ताओं में बुध फूले अंबेडकर जगदेव विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्भय कुमार सिंह शहीद जगदेव के सचिव रामअवतार मौर्य, नेशनल सीनियर सिटीजन के सचिव जगरोपन सिंह, मनोज विश्वकर्मा, बाबू चंद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हरिहर प्रसाद, प्रोफेसर बैजनाथ पाल, शिवजी सिंह इत्यादि लोगों ने अपना विचार रखा।