
करगहर (रोहतास) थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के मुसहर टोली डेरा की रहने वाली 18 वर्षीय रीमा कुमारी नामक लड़की लापता हो गई। आपको बता दें की लड़की 2 तारीख को करगहर बाजार में सामान खरीदने आई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो इसके परिजनों को आशंका हुई। तत्पश्चात परिजनों ने खुद से सारे रिश्ते नाते आसपास गांव जवार मे काफी खोजबीन किया परंतु कहीं से कोई अता पता नहीं मिला। लड़की का उम्र 18 वर्ष बताया जा रहा है।अंत में थक कर लड़की की मां अंजनी देवी ने 7 मार्च को थाने में आवेदन देकर बेटी की तलाशी हेतु प्राथमिकी दर्ज कराई। लड़की की मां अंजनी देवी ने यह भी बताया कि उस लड़की का किसी से रिश्ता नाता या कोई प्रेम-प्रसंग नहीं था। इसके बावजूद न जाने कहां चली गई। आवेदन मिलते ही पुलिस फौरन मामले को तहकीकात कर अभियान तेज कर दी है। मामले की जानकारी लड़की की मां अंजनी देवी ने दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!