
सभी मृतक एक ही परिवार के
सासाराम (रोहतास) सासाराम के कैंसर पीड़ित बालक के शव लेकर लौट रहे 5 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में यूपी अकबरपुर में हो गई।
सभी मृतक एक ही परिवार के व रिश्तेदार हैं। घटना की सूचना मिलते ही सासाराम में कोहराम मच गया।
पीड़ित परिजन मनौउर हुसैन ने बताया कि यूपी अकबरपुर में कार तथा डंपर की टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि पहले एक बालक का शव भी वाहन में था।
उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त घटी जब दिल्ली से मोची टोला, जानी बाजार सासाराम के मोहम्मद शमीम उर्फ बबलू के 5 बर्षिय कैंसर पीड़ित बालक मोहम्मद एहसान का शव लेकर निजी वाहन से सवार होकर सासाराम लौट थे। तभी उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में कार और डंपर से टक्कर हो गई। जिसमें तीन महिला समेत 5 लोग की मौत हो गई। जिसमें मृतक बालक मोहम्मद एहसान की मां रुखसार प्रवीन, फुआ सहीना परवीन, फूफा गुड्डू तथा नानी जलीना परवीन के अलावे चालक शामिल है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पीड़ित परिजन के घर मोची टोला जानी बाजार सासाराम में लोग ढांढस बढ़ाने के लिए काफी संख्या में पहुंचे हुए हैं। एक साथ 6 जनाजा निकलने से पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिजनों की दहाड़ से पहुंचे लोगों भी अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।
वहीं मोची टोला जानी बाजार सासाराम में मातम छाया हुआ है।