
शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार
दिनारा (रोहतास) प्रखंड के नटवार थाना पुलिस ने देशी शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी श्री राम चौधरी की पत्नी कंचन देवी को लगभग तीन लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उक्त महिला धंधेबाज को न्यायालय भेज दिया है।
वारण्टी गिरफ्तार
दिनारा (रोहतास) स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के चोरपोखर इंग्लिशपुर निवासी स्व भुनेश्वर सिंह के पुत्र रामेश्वरम सिंह को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त ब्यक्ति पर न्यायालय बिक्रमगंज से वारंट निर्गत किया गया था।
देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार
दिनारा (रोहतास) प्रखंड के नटवार थाना पुलिस ने देशी शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी श्रीराम चौधरी की पत्नी कंचन देवी को लगभग तीन लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उक्त महिला धंधेबाज को न्यायालय भेज दिया है।
महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
दिनारा (रोहतास) स्थानीय थाना अंतर्गत भानस ओपी पुलिस ने महुआ शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भानस ओपी प्रभारीउपेंद्र नारायण यादव ने बताया कि क्षेत्र के कोरी गांव से अर्जुन राम की पत्नी रानी देवी को 15 लीटर महुआ शराब के साथ किया गया .उक्त महिला धंधेबाज को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय भेज दिया गया।