
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी जिला रोहतास के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश के प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे की उपस्थिति में हुई। बैठक तीन स्तरों पर हुआ 2 अप्रैल को आयोजित रेलवे मैदान में सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष में देश के गृह मंत्री अमित भाई शाह संबोधन होगा को लेकर के व्यवस्था संबंधी कार्यों में लगे हुए कार्यकर्ताओं की बैठक का संचालन महामंत्री अरुण पांडेय ने किया। दूसरा लोकसभा में पड़ने वाले रोहतास जिले के तीन कैमूर जिले के तीन कुल 6 विधानसभाओं का कोर कमेटी का बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक साह ने किया तीसरी लोकसभा कोर कमेटी की बैठक का संचालन महामंत्री शशिभूषण प्रसाद ने किया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया इसके बाद बंदे मातरम का गान हुआ मंच पर आसीन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से स्वागत किया गया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से रोहतास में पहली बार आ रहे हमारे गृह मंत्री अमित शाह की सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया उन्होंने कार्यकर्ताओं को 22, 23, 24 मार्च तक मंडल से बूथों तक प्रचार प्रसार को लेकर कमेटी बनाने एवं कमेटी को अपने ग्रामीण बंधुओं से विशेष अनुरोध है और आग्रह करके रेलवे मैदान सासाराम में 2 अप्रैल को आने के लिए निमंत्रण देने को कहा जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया आपके अनुसार कार्य करके सभा को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा मंच पर बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया कैमूर जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल सांसद छेदी पासवान प्रदेश मंत्री अजय यादव प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक पूर्व विधायक शिवेश राम, एमएलसी संतोष कुमार सिंह, पूर्व विधायक सतनारायण यादव, राजेश्वर राज, जवाहर प्रसाद, रामेश्वर चौरसिया, ब्रजकिशोर बिंद, अशोक सिंह, निरंजन राम, रिंकी पांडेय, शशि भूषण, महामंत्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, शरद चंद संतोष पटेल, सतनारायण पासवान, नंद जी गुप्ता, परमेश्वर सिंह, संजय तिवारी, पंकज सिंह, रामायण पासवान, मंगलानंद पाठक, सनी चौरसिया, प्रकाश शर्मा, राधेश्याम पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।