
चेनारी (रोहतास ) तेतरी महिला हत्याकांड चेनारी कांड संख्या 56/2023 के एक माह से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों ने पुलिस दबिश के कारण शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताते चले कि पेवन्दी पंचायत के तेतरी गांव में संपति विवाद में 12 फरवरी 2023 को दिन रविवार को दिन दोपहर में सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में एक 65 वर्षीय विधवा को चाकू से गोद कर सरेआम ससुराल पक्ष के द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया था। मृतका लक्ष्मी कुंवर की बड़ी बेटी कुमुद पाठक के आवेदन के आधार पर आठ लोगों पांच पुरूष एवं तीन महिला के विरुद्ध स्थानीय थाना में चेनारी थाना कांड संख्या 56/23, दिनांक 14.02.2023 को धारा 302, 34 आईपीसी के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त कांड में एक महीने से ज्यादा दिन से फरार चल रहे धनंजय तिवारी उर्फ धनू तिवारी (मुख्य आरोपी) उम्र 32 साल, पिता- केदार तिवारी, विशाल तिवारी उम्र 22 वर्ष पिता मनोज तिवारी एवं मनोज तिवारी उर्फ झुरी तिवारी उम्र 47 वर्ष पिता स्व राम नगीना तिवारी सभी ग्राम तेतरी थाना चेनारी जिला रोहतास ने पुलिस दबिश के कारण आखिरकार आपने आप को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वही दूसरी ओर चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार के द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर बीती रात्रि भभुआ शहर में छापेमारी कर प्रभावती देवी उम्र 65 वर्ष पति केदार तिवारी ग्राम तेतरी थाना चेनारी जिला रोहतास को भभुआ कैमूर से गिरफ्तार किया है। उक्त महिला आरोपी हत्याकांड में संलिप्त थी और घटना के दिन से ही फरार चल रही थी। एक महिना से ज्यादा दिन तक फरार रहने पर भी आज पुलिस गिरफ्त में आना ही पड़ा। कहा गया है कानून का हाथ बहुत लंबा होता है गिरफ्तार महिला के विरुद्ध कागजी कार्रवाई पुरा कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में मृतका की बड़ी बेटी कुमुद पाठक एवं छोटी बेटी मिनल पांडेय से दूरभाष पर सम्पर्क करने कर उन दोनों ने बताया कि मेरी ममी की निर्मम हत्या की गई थी। हम दोनों बहनों को शुरू से ही न्याय के लिए पुलिस प्रशासन, न्यायलय और स्थानीय मीडिया पर पुरा भरोसा था। खास तौर पर हम दोनों बहने पुलिस अधीक्षक रोहतास विनित कुमार और चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार को अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं कोर्ट में सरेंडर करने पर धन्यवाद देती है। हमलोगों को पूरा विश्वास है कि जब पुलिस बल में ऐसे काबिल और तेजतर्रार अफसर रहेगे। तब तक किसी भी पीड़ित परिवार को ज्यादा दिन तक आसु बहना नही पड़ेगा। अन्ततोगत्वा न्याय जरूर मिलेगा।