
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी के मोहन बिगहा निवासी अजय सिंह कुशवाहा दोबारा जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनित हुए हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। जदयू नेता रिंकू सिंह, अमरेश चौधरी, मोद नारायण पटेल ने कहा है कि नेतृत्व कर्ता के तौर पर उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी मिलने के बाद उन्हें शुभकामना देने वालो की भीड़ उमड़ी रही। मनोनयन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का कार्य जारी रहेगा। इसके साथ ही आम जनों को पार्टी के विचार से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जाएगा। साथ ही नीतीश सरकार के कार्यों से लोगों को जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!