
सासाराम (रोहतास) विश्व के इतिहास में अब तक के सबसे महान मानव कल्याणकारी भारत के विश्व गुरु की गरिमा प्रदान करने वाले अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक मौर्य जयंती समारोह सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में कुशवाहा सभा भवन सासाराम में संपन्न हुआ! समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा भवन के ट्रस्टी संरक्षक सत्यनारायण स्वामी, दीनानाथ सिंह पूर्व मुखिया के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने सम्राट अशोक जैसे महान व्यक्तित्व के इतिहास पर अपना विचार व्यक्त किया! देश में पहली बार हजारों विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, अस्पताल, धर्मशाला, बौद्ध विहार अस्तु और बिहार सरकार द्वारा सम्राट अशोक के नाम पर हर पंचायत में सम्राट अशोक भवन का निर्माण करवाया जा रहा है, देश का सबसे लंबा रोड दोनों तरफ से जगह-जगह कुआं सराय इत्यादि का निर्माण अशोक के काल में हुआ! ऐसे विभूति को बार-बार नमन किया गया। समारोह के वक्ताओं में सभा भवन के सचिव शिव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामअवतार मौर्य, पूर्व मुखिया दीनानाथ सिंह, अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, हरे राम सिंह, मनोज कुमार विश्वकर्मा, कामेश्वर प्रसाद, राकेश कुमार, रामचंद्र सिंह ,अरुण कुमार, अशोक कुमार सिंह, शिवनाथ सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, मिथिलेश सिंह ,कमला प्रसाद ,हरिहर सिंह, लक्ष्मण महतो, शिवजी सिंह ,धर्मेंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा विचार व्यक्त किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!