
करगहर (रोहतास) स्थानीय थाना परिसर में फरियाद दिवस सह जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार मौजूद रहे। राजस्व कर्मचारी शशि कुमार पटेल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। प्रखंड के कोने-कोने से आए हुए सभी फरियादियों के अधिकांश मामले जमीनी विवाद से संबंधित था। लोगो ने अपनी अपनी बातें बारी बारी से जनता दरबार में अधिकारियों के समक्ष रखा। तत्पश्चात जमीनी विवाद को लेकर थानाध्यक्ष एवं राजस्व कर्मचारी लोगों का आवेदन प्राप्त किए। मामलों को भली-भांति समझाते हुए 4 मामले को निपटारा किया गया। फिर वही 4 लोगों को समझौता के दौरान हल किया गया। वहीं 2 लोगों को अगले शनिवार को आने को कहा गया तथा 5 लोगों को नोटिस भी किया गया। मामलों के निपटारा होते ही फरियादियों की चेहरे पर मुस्कान आ गई और वे खुशी खुशी अपने घर को लौट गए।