
दरिहट (रोहतास)। डेहरी प्रखंड के दरिहट गांव में आयोजित 21 अप्रैल से 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को जलयात्रा व विराट शोभायात्रा निकलेगी. जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे. यज्ञ समिति सदस्य श्रीकांत पाल, अनिल सिंह, बिनोद सिंह, पारस राम ने बताया कि यज्ञ की तैयारी जोरों पर चल रही है. यज्ञ धुनीतपस्वी महंत श्री राम उदार दास जी महाराज के पावन सानिग्ध तैयारी चल रहा है. इस यज्ञ में मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय कथावाचक श्री प्रेमाचार्य पीतांबर जी महाराज के द्वारा श्रद्धालु भक्तो को अध्यात्म की रसपान कराया जायेगा. वही रामायणी जी द्वारा अपनी भाषा भोजपुरी में श्री राम कथा सुनाया जायेगा. यज्ञ में रामलीला समेत देवी देवताओं की मनोरम झाकियां प्रस्तुत किया जायेगा. बताया कि यज्ञ में बड़ा झूला,मौत का कुआ, ब्रेकडांस,नाव, मिक्की माउस, ट्रेन व मीना बाजार भी लगेगा. बताया कि यज्ञ की जल यात्रा में रथ पर सुशोभित साधु महात्मा, हाथी, घोड़ा के साथ हजारों श्रद्धालु महिला पुरुष कलश लेकर शामिल होंगे।