
सासाराम (रोहतास) बिहार राज्य के रोहतास जिला के किशुनपुरा गांव निवासी कवि लेखक सह पत्रकार, प्रकृति प्रेमी, समाजसेवी सुनील कुमार का चयन भारत रत्न डॉ अम्बेडकर कीर्ति सम्मान 2023 के लिए बड़ी खाटू नागौर राजस्थान अखिल भारतीय कबीर मठ के भारत भूषण महंत डॉ नानक दास जी महाराज पूर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार की उपस्थिति में राष्ट्र लेखक डॉ अभिषेक कुमार के द्वारा 67 हस्तियों का नाम की घोषणा की गई है। जिसमें इनका नाम 11 नं० पर शामिल हैं। यह पुरस्कार इनके साहित्य सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लिए भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान जायल के तरनऊ में दो दिवसीय कार्यक्रम में दिया जाएगा। कवि सुनील कुमार साहित्य के साथ साथ सामाजिक क्षेत्रों में बहुत रूचि रखते हुए उत्कृष्ट कार्य करते रहे हैं। इनके द्वारा अपने गांव किशुनपुरा में अपनी खरीदी हुई रैयती जमीन 33 डीसमिल जमीन दान में देकर गांव का पक्की सड़कें बनवाई गई है। जिससे गांव समाज के लोगो में काफी हर्ष व्याप्त है। इनके द्वारा विभिन्न संगठनों से मिलकर दलितों उत्थान में भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। अनुसूचित जाति जनजाति सहित सभी वर्गों के लोगों के बुलाया पर पहुंचकर उनकी पीडा का निदान हर संभव किया जाता है। लगभग आठ सौ कठिन विवादों को सुलझाने के साथ ही समाज के कार्यों में हमेशा तल्लीन रहते हैं। विभिन्न संगठनों द्वारा आन लाइन एवं आफ लाइन में एक हजार से अधिक सम्मान पत्र से सम्मानित किया जा चुके हैं। इनके ट्विटर पर 14 मार्च को लिखे गए कमेंट को भारत के प्रधानमंत्री पीएमओ इंडिया, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित 12 हस्तियों के द्वारा लाइक किया गया है। जबकि 200 लोगों के द्वारा पढा गया है। जबकि फेसबुक पेज पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, नेता, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संत, प्रसिद्ध पौराणिक स्थलो के कुल 36 हस्तियों ने टाप फ्रेंड्स के रूप में रखा है। इनके सम्मान पत्र में नाम आने से शुभचिंतकों सहित क्षेत्रों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। उक्त कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा सभी लोगों पर जो कार्यक्रम में शामिल होंगे उनके उपर की जायेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!