
* पहली बार उपाध्यक्ष बने विजय बहादुर सिंह
सासाराम (रोहतास) सासाराम भभुआ सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक निदेशक मंडल के चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को आयोजित मतदान प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हो गई। जिसमें लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र चौबे काबिज हुए हैं। वहीं पहली बार विजय बहादुर सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। देर शाम चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। जिसके बाद दोनों विजेताओं के समर्थकों ने माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस मतदान प्रक्रिया में 84.85 वोट पड़े। सुबह 7:30 बजे से शुरू मतदान शाम 6 बजे तक चला। मतदान में कुल 409 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 386 पुरुष मतदाता तथा 23 महिला मतदाताओं ने अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
मतदान के लिए सासाराम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सद्भावना भवन में मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां रोहतास जिले के 321 तथा कैमूर जिले के 161 मतदाताओं के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया था। चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच आयोजित मतदान के पहले दो घण्टे में मात्र 57 वोट पड़े। शुरुआत में मतदान थोड़ा धीमी गति से चला। जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। सुबह के 11:00 बजे तक कुल 128 मत पड़े थे जिसमें 116 पुरुष तथा 12 महिलाएं शामिल थी। जबकि दोपहर 1 बजे कुल 208 मत पड़े थे। तीन बजे के बाद मतदान करने वालों की संख्या 278 पहुंच गई इसमें से 255 पुरुष तथा 23 महिलाएं शामिल थी। मतदान संपन्न होने तक कुल 482 मतदाताओं में से 409 वोटरों ने मतदान किया।
सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पुनः अध्यक्ष बनने पर रमेश चौबे एवं उपाध्यक्ष विजय बहादुर को बधाई
दिनारा (रोहतास) सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार विजय हासिल करने पर प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने रमेश चंद्र चौबे एवं उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह को हर्षित होकर बधाई देते हुए विश्वास ब्यक्त किया है कि उनका कार्य पूर्व में भी अत्यंत सराहनीय रहा है। वे सहकारिता सदस्यों की सहयोग एवं किसानों के हित मे कार्य करते आए हैं,उम्मीद हैआगे और बेहतर कार्य करेंगे। बधाई देने वालों में नटवार व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात कृष्ण रंजन, दिनारा पैक्स अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, भानपुर पैक्स अध्यक्ष ह्रदय नंदन सिंह, भूई पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह, अरंग पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर कुशवाहा, सैसड़ पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर साह, गुनसेज पैक्स अध्यक्ष शिवजी यादव, राजपुर पैक्स अध्यक्ष सुनीता पांडेय सहित अन्य शामिल है।