
चेनारी (रोहतास) जिले के वरीय अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड कार्यालय मनरेगा, बीपीआरओ, आपूर्ति विभाग, में पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच किया। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत क्या है। इसकी जांच कि जा रही है। प्रखंड कार्यालय में वृद्धा पेंशन, जीवन सत्यापन, जन्म प्रमाण पत्र, की क्या स्थिति है। मनरेगा विभाग में कुल कितने योजना चल रहे हैं कितने अपूर्ण है। कब तक पूर्ण होगी योजनाओं का धरातल पर क्या स्थिति है। सभी का सत्यापन किया जा रहा है। सरकार चाह रही है कि योजनाओं का लाभ असली लाभुक को मिले किस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है। सारी बिंदुओं की जांच की जा रही है। एसडीएम द्वारा उक्त चार विभाग की जांच की गई। प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। सभी लंबित योजनाओं को तत्काल पूरा किया जाए। आम जनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो प्रखंड स्तर के अधिकारी इस बिंदु पर ध्यान रखें। सभी विभाग के रिपोर्ट को वरीय अधिकारी के पास सौंपा जायेगा। इस मौके पर वीडियो जयप्रकाश, डीपीआरओ ओम प्रकाश, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशिकला कुमारी, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, राजस्व पदाधिकारी नंदिता कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी रामेश्वर पाठक, जेई संजय किरण, सहित प्रखंड व अन्य विभाग के सरकारी कर्मी भी मौजूद थे।