
करगहर(रोहतास) स्थानीय महेंद्र कंपलेक्स करगहर गरीबों अति पिछड़ों की आवाज आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न सह भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती समारोह 14 अप्रैल शुक्रवार के दिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करगहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, उद्घाटन करगहर थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने की। जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन के साथ सैकड़ों लोग पुष्प अर्पित कर नमन किया। जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष पूर्ण जीवन व्यक्तित्व और विचारों को भली-भांति लोगों के समक्ष उजागर किया। साथ ही साथ उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की कसमें भी खाई । वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता उनके जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए लोगों को अपने हक के प्रति चट्टानी एकता के साथ कार्य करने की सलाह दी। फिर वही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा उनकी पूरी जीवन शैली की चर्चा कर डाली, बताएं की भीमराव अंबेडकर व्यक्ति नहीं एक विचारक थे महान आत्मा थे। करगहर थाना के सहायक थाना अध्यक्ष बिंदा लाल उनकी 3 सूत्री नियम व कानूनों पर लोगों की चलने की सलाह दी। जयंती समारोह में उपस्थित लोग डॉ भीमराव अंबेडकर कि जमकर नारे भी लगाएं। मौके पर मौजूद जिला पार्षद शकील अहमद, पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष अयोध्या पासवान, किसान नेता श्री राम राय, खेत मजदूर नेता रामचंद्र राम, जग नारायण प्रसाद गुप्ता उर्फ कन्नी साह, नथुनी राम, प्रधानाध्यापक राजेंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम शाह, समाजसेवी रौनियार संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान, लक्ष्मण पासवान, उप मुखिया निर्मल राम, अमरदेव राम, सिकंदर राम, वकील राम, सत्यनारायण राम, राम सुरेश बैठा, श्री राम राम, ईशा अंसारी, रमजान अंसारी, रामप्रसाद सेठ, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जिला रोहतास सचिव रविशंकर प्रसाद आदि बहुत सारे लोगों ने जयंती समारोह में भाग लिया।
वार्ड संघ कार्यालय करगहर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संघ के संरक्षक पैक्स अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष फणींद्र सिन्हा ने की।कार्यक्रम को संबोधन करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन सिह उनके द्वारा जलाए गए भारत में शिक्षा की ज्योति को अपने शब्दों से लोगों के बीच खूब सराहा, तथा लोगों को बताएं कि वह गरीबों अति पिछड़े दलित शोषित वंचित समाज के लिए जो लड़ाई लड़े वह आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है।उन्होंने संविधान को बखूबी 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में लिखकर सफल अंजाम दिया था। जिसे आज भी भारत के प्रत्येक लोगों के द्वारा पालन किया जाता है।
मौके पर मौजूद दया शंकर पांडेय, राजेश पासवान,सत्येंद्र चौबे,जितेंद्र राम,अमित कुमार पटेल आदि बहुत सारे सामाजिक युवा साथी मौजूद थे।
साथ ही साथ रविदास आश्रम करगहर से बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती समारोह के अवसर पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मे बहुत सारे भीम आर्मी के कार्यकर्ता युवा साथी तथा समाजसेवी लोग काफी संख्या में मौजूद थे।डीजे गाजे-बाजे झंडे बैनर के साथ लोग भीम आर्मी कार्यकर्ता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की नारे भी लगाए।