
करगहर(रोहतास) माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार व्यक्ति के संबंध में थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने बताएं कि इन लोगों ने माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना की हैं।जिसके विरुद्ध वारंट निर्गत हुआ। तत्पश्चात दोनों व्यक्ति को पुलिस ने वारंट के आलोक में गिरफ्तार कर ली।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विरोधी पासवान उम्र 58 वर्ष पिता स्वर्गीय शिवजग पासवान। दूसरा अरविंद पासवान उम्र 25 वर्ष पिता विरोधी पासवान।दोनों ग्राम बभनी थाना करगहर जिला रोहतास के निवासी बताए जाते हैं। फिर वही करगहर प्रखंड अंतर्गत सेमरी निवासी दीपक पासवान को गांव में शराब पीकर हंगामा करते गुप्त सूचना के आधार पर करगहर पुलिस ने गिरफ्तार कर ली।इनके पिता का नाम राम जी पासवान बताया जाता है।मामले की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने दी। तीनों गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस अभीरक्षा में अग्रिम उचित करवाई हेतु न्यायालय भेजा गया।