
दिनारा (रोहतास) आपका सेवक आपके द्वार अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भ्रमण में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद आश्विनी कुमार चौबे बुधवार को देर शाम दिनारा प्रखंड के सैसड गांव पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों से कुशल क्षेम किया।साथ ही स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।उन्होंने भीषण गर्मी के मौसम पानी की हो रही किल्लत एवं नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिलने पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए असफल करार दिया। आगजनी की घटना में फसलों के नुकसान को लेकर बिहार सरकार की मुआवजा नीति की भी आलोचना की।उन्होंने नीतीश सरकार को जंगल राज की संज्ञा देते हुए कहा वर्तमान समय में हिंसा, अपराध लूटपाट ,बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। केंद्रीय मंत्री ने प्रखंड के भुई एवं भानपुर पंचायत का भ्रमणकर किसानों की समस्याओं को जानकारी ली। इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष परमहंस राय, जनार्दन सिंह, प्रदीप पाण्डेय, जयशंकर पाठक उर्फ मन्टू पाठक,विनय शंकर पाठक, उपेंद्र ओझा, संतोष शर्मा, महेंद्र ठाकुर ,अनीश कुमार सिंह, पुनीत कुमार गुप्ता, सुनील सेठ,गौतम पाठक, प्रेम कुमार शर्मा, चौधरी शर्मा, मुन्ना सिन्हा, भोला पाठक, मोती पाठक, शैलेश पाठक, योगेंद्र तिवारी,मनोज दुबे, सुरेंद्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।