
करगहर(रोहतास) प्रखंड करगहर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक की जा रही है।बैठक की जानकारी वार्ड सदस्यों को नहीं प्राप्त होने से करगहर प्रखंड अंतर्गत बसडिहां पंचायत के वार्ड सदस्य,उप मुखिया सहित लोग नाराज बताए जाते हैं।वही ग्राम पंचायत बसडिहां उप मुखिया रविंद्र सिंह, जितेंद्र राम वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 13,अमित कुमार वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 2, राधिका देवी वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 9,उषा देवी वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 11,बबन चौबे वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 7,फणींद्र कुमार सिन्हा वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 12,के लोगों ने ब्लॉक पंचायत राज अधिकारी अंकिता सिन्हा को एक ज्ञापन देकर अपनी नाराजगी जताई है।लोगों ने कहा है कि मुखिया,और सचिव के द्वारा बैठक की जानकारी हम लोग को नहीं दी जाती है।तत्पश्चात आश्वासन देते हुए पंचायत राज पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करने की बात कही हैं।