
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सासाराम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जिसके खुशी में सासाराम के कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी है तथा एक दूसरे को बधाई दी है। बता दे की इस बार कांग्रेस पूरे बहुमत से कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर चली गई है। ऐसी स्थिति में सासाराम के भी कार्यकर्ता काफी खुश हैं एवं जश्न मना रहे हैं। इनलोगो का कहना है कि यह झूठ पर सच्चाई की जीत है। इस जीत का असर अगले साल होने वाले लोकसभा के चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट: अविनाश कुमार, सासाराम