
संजय कुमार तिवारी
सासाराम (रोहतास) राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी बुधवार को पूर्व विधायक सासाराम जवाहर प्रसाद से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व विधायक का हालचाल जाना। सुशील मोदी ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है। वे पिछले एक सप्ताह से बीमार हैं और अभी सासाराम अस्पताल में भर्ती है। जवाहर प्रसाद के परिवारवालों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा विधायक आज जवाहर प्रसाद से मिले। बता दें कि जवाहर प्रसाद पिछले महीने से मंडल कारा में बंद हैं। लेकिन कल उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनसे मिलने सुशील मोदी भी पहुंचे। जिसके बाद सुशील मोदी जवाहर प्रसाद के घर गये और उनके परिजनों से मुलाकात की।नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने पूरी प्लानिंग के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोगों को दंगा के मामले में फंसा रही है। भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जिसमें खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं। सासाराम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि जिस जवाहर प्रसाद से सहयोग से प्रशासन ने शहर में शांति व्यवस्था बहाल की। उन्हें हिंसा की घटना के एक महीने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहर प्रसाद के परिवार के लोगों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वे पिछले एक सप्ताह से बीमार हैं। बता दें कि रामनवमी की जुलूस के दौरान सासाराम में जमकर उपद्रव हुआ था। इस मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता में शामिल विधान पार्षद संतोष सिंह, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, जिला महामंत्री विजय सिंह, जिला मिडिया प्रभारी इंजीनियर पुलकित सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष मंगला नंद पाठक, रेखा नागमणि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, संध्या श्रीवास्तव, सत्यनारायण पासवान, शशि भूषण प्रसाद, रामायण पासवान, नंदजी गुप्ता, संजय कश्यप, दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।