
सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर भाजपा कार्यकर्त विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में सीएम एवं डिप्टी सीएम का पुतला फूंका है। धरना का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया तथा उनका पुतला फूंका है भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि कहां की लाठीचार्ज में लोकसभा के सदस्य सहित हजारों कार्यकर्ता घायल हुए जिसमें जहानाबाद के विजय कुमार सिंह जो जिले के महामंत्री थे उनकी लाठीचार्ज में मौत हो गई उनके बच्चे अनाथ हो गए वही डेहरी के जमुहार के काराकाट लोकसभा प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह को लाठीचार्ज किया गया जिसमें उनके सर में गंभीर चोट आई है उनका कहना है कि इस दौरान महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया तथा इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पर भी लाठीचार्ज किया गया। उनका कहना है कि आगे वह आज काला दिवस मना रहे हैं तथा पुतला दहन कर रहे हैं। वहीं आगे विशाल धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा तथा पार्टी के आदेश पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
बाईट सुधीर चंद्रवंशी
भाजपा जिला अध्यक्ष