
नासरीगंज (रोहतास)
बिहार के राज्य सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव का रोहतास गढ़ किला जाने के क्रम में उनके काफिले को रोककर नासरीगंज-दाउदनगर सोन पुल पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं एवं पैक्स अध्यक्षों ने फुलमाला पहनकर भब्य स्वागत किया। सहकारिता मंत्री पटना से रोहतास गढ़ किला में दी सासाराम सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 46 वीं वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। इसी क्रम में नासरीगंज प्रखंड के महागठबंधन कार्यकर्ताओं व पैक्स अध्यक्षों ने फुलमाला से सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव का भव्य स्वागत किया। उनके नासरीगंज आने से महागठबंधन कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश और उमंग दिखा एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर थी। मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ०अमरेंद्र कुमार, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष तारिक हुसैन उर्फ मन्ना खां, नगर अध्यक्ष जमील अख्तर, राजद नेता बबन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, बीसीओ राजाराम, मुखिया प्रतिनिधि शाहिद हुसैन, अनिल कुमार, प्रिंस कुमार, कमलेश राज समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।