
डालमिया सीमेंट फैक्ट्री कल्याणपुर बंजारी में बीते दिनों दो मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत के बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं का आगमन जारी है। मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करना, और क्षेत्र के लोगों के प्रति डालमिया सीमेंट की उदासीनता एवं सरकार द्वारा निर्देशित नियमावली को दरकिनार कर कामगारों से जबरन काम कराने को लेकर क्षेत्र के लोगों में लगातार आक्रोश पनप रहा है।मजदूरों के न्याय के लिए लड़ रहे दस लोगो को नामजद पांच सौ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गयी। जिसे लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव बंजारी पहुंचे। बंजारी पंचायतके महावीर स्थान में मृतक अशोक पासवान के घर पहुंचा।
पप्पू यादव ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। डालमिया सीमेंट में कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त मजदूर अशोक पासवान की 10 दिन के बाद दर्दनाक मौत हुई, इसके बाद डालमिया सीमेंट फैक्ट्री सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन हुआ था।करीब एक घंटा परिवार के घर रुकने के बाद पप्पू यादव का काफिला डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर पहुंचा जो सभा में तब्दील हो गया।पप्पू यादव वहां डालमिया सीमेंट फैक्ट्री, स्थानीय प्रशासन के लापरवाह रवैया को लेकर जमकर नाराजगी प्रगट की। उन्होंने कहा कि बिहार में बैठे सत्ता के लोग और उनके प्रशासन के लोग कान खोलकर सुन ले की जनता भगवान होता है और उस पर जब जुल्म होता है, तब जनता इसको जन आक्रोश के रूप में लेती है। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द ही रोहतास प्रखंड क्षेत्र के दास बेकसूर है जनप्रतिनिधियों पर फर्जी केस वापस लिया जाए, साथ ही डालमिया सीमेंट फैक्ट्री को सरकार से मिले दिशा निर्देशों का और सुरक्षा नियमों को पालन करें उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने एक मजदूर को न्याय दिलाने का प्रयास किया उसके बदले प्रशासन डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय यहां के जनप्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज करना मुनासिब समझा। यह सरासर पूंजीपतियों की गुलामी है
कार्यक्रम में पप्पू यादव के पहुंचने से पहले उनको स्वसगत करने के लिए जन अधिकार पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव तोराब नियाजी, अपने हजारों समर्थ को के साथ रोहतास प्रखंड के तुंबा बाजार में पहुंचे उन्होंने पप्पू यादव को माला पहनना का स्वागत किया और सारी समस्याओं से अवगत कराया इसके बाद वहां से काफिला बंजारी डालमिया सीमेंट फैक्ट्री की ओर प्रस्थान किया बताया गया है कि इस दौरान तुंबा से लेकर डालमिया सीमेंट फैक्ट्री तक हजारों की संख्या में लोग सड़कों के किनारे उमड़े हुए थे लोगों में इस बात उत्सुकता थी कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय नेता पप्पू यादव के आने के बाद डालमिया सीमेंट फैक्ट्री पर क्या प्रभाव पड़ता है। मंच से कहा कि एसडीएम साहब सुन लिजीए मजदूर भगवान होता है हमारे लोगो को छेडीएगा तो हम छोड़ेंगे नही आप जितना गोली मार सकते है उससे अधिक हम गोली खा सकते है। सुर सुर मुर मुर नही चलेगा। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र यादव जिला परिषद प्रतिनिधि सनोज चंद्रवंशी मुखिया संघ अध्यक्ष अली हसन मुखिया रंजीत पासवान बीडीसी दीपक कुमार मुखिया नागेंद्र यादव रवि पासवान, जिला अध्यक्ष इंजीनियर विशाल कुशवाहा, प्रदेश महासचिव समीर दुबे, जिला प्रधान महासचिव विनोद यादव, युवा अध्यक्ष रोहित आनंद, सरफुद्दीन अंसारी, जकी खान, शत्रुघ्न पासवान सनोज चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे