
आज सासाराम के सिविल कोर्ट में जिला जज अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बता दे की 15 सितंबर से 2 अक्टूबर का विशेष पखवाड़ा चल रहा है। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वच्छता पर बल दिया जा रहा है। इसी को लेकर आज जिला जज के देखरेख में सिविल कोर्ट परिसर में साफ- सफाई किया गया।
जिला जज अरुण कुमार श्रीवास्तव खुद अपने न्यायिक अधिकारियों के साथ पूरे परिसर में झाड़ू लगाया। उन्होंने बताया कि गांधी जी कहते थे कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास हो सकता है, और स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। जिसमें सभी का सहयोग मिल रहा है। इसी को लेकर आयोजित स्वच्छता पखवारे के तहत सिविल कोर्ट परिसर में यह अभियान चलाया गया।