
यह तस्वीर इसरो से नही आया है, बल्कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथु के हॉल में बनाया गया है, जिसका नाम आर्यभट्ट अंतरिक्ष प्रयोगशाला है। बिहार का पहला सरकारी विद्यालय जहाँ वैज्ञानिक के साथ साथ रोहतास जिले के सभी विद्यालयों के साइंस शिक्षक व विद्यार्थियों का महाकुंभ आज 13 अक्टूबर को लगने जा रहा है। जिसमे रोहतास जिला के सभी आला अधिकारी सहित बिहार शिक्षा विभाग पटना के भी उच्च अधिकारी सम्मलित होंगे। कुल संख्या पांच हजार के आस पास होगी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मैकू राम का कार्य सराहनीय है। पूरे विद्यालय के दीवाल पर भारतीय संस्कृति व मिथिला पेंटिंग से सजाया गया है। आधुनिक जिम, डिजिटल क्लास रूम, पुस्कालय, कंप्यूटर लैब, खेल कूद व एडवांस लेबोरेट्री के साथ विद्यालय को सुसज्जित किया गया है।