
करगहर (रोहतास) प्रखंड परिसर करगहर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा रोहतास के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय रवि कार्यशाला शहर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धर्मशिला देवी उप प्रमुख करगहर, रविंद्र जलान केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं अमित कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन गौतम कुमार सिंह कृषि समन्वयक ने की। किसान पाठशाला, किसान गोष्ठी, समूह निर्माण, कृषक वैज्ञानिक, किसान प्रशिक्षण सह किसान परिभ्रमण के बारे में अंकित तिवारी एवं विक्की कुमार के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में समन्वयक गौतम कुमार सिंह व अजय सिंह ने विस्तार पूर्वक बताया, केवीके के वैज्ञानिक रविंद्र जलन के द्वारा जलवायु अनुकूल खेती के बारे में विस्तृत रूप से बताया गयाl किसान एवं एफपीओ के संचालक धर्मेंद्र उपाध्याय के द्वारा जैविक खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं प्रखंड से आए किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्नत खेती के बारे में जानकारी लिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलवाशो पांडेय मुखिया, राजेश कुमार सिंह पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष, रंजन दुबे, कामेश्वर उपाध्याय, अंगद कुमार, उपेंद्र कुमार, शशि रंजन सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार साहित कई कुर्मी व किसान मौजूद रहे।