
सासाराम (रोहतास) गोकुलम विद्यापीठ में धूम -धाम के साथ मनाया गया। (नवरात्र) इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति/देवी की पूजा की जाती है। नवरात्र वर्ष में दो बार आता है। इसका भव्य उत्सव मनाया गया। जिसमें नन्हें- नन्हें छात्र – छात्राओ ने प्रतीकात्मक रूप से भाषण दिया। डांस और नाटक भी किया। डांडिया और गरबा में हिस्सा लेने माताएं भी आई। स्कूल के प्राचार्य विपुल प्रताप सिंह ने नवरात्र के बारे में बच्चों को बताया। स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका, विवेकानंद, अनूप कुमार, रवि कुमार, अनुश्री, मनिशा, श्वेता, मुस्कान के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। भारत में हर घर मे नवरात्र मनाया जाता है। नव और रात्रि शब्द का अर्थ हैं। नव का अर्थ है नौ नंबर और रात्रि का अर्थ है रात। चूंकि नवरात्रि में पूरे देश में नौ रात्रियों तक देवी की पूजा होती है।