
सासाराम (रोहतास) स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस में नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन और शहर के प्रतिष्ठित वेनोम डांस अकैडमी द्वारा किया गया।मान्यता यह है की यह नृत्य मां दुर्गा द्वारा महिषासुर राक्षस पर विजय प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस नृत्य को करते समय महिलाएं एवं पुरुष रंग बिरंगे परिधान पहनकर हाथ में डंडा लेकर इस नृत्य का प्रदर्शन करते हुए मां दुर्गा के प्रति अपनी भावनाएं प्रदर्शित करते है। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी सह जिलाध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन (नई दिल्ली) ईo नवीन सिन्हा एवं प्रज्ञा सिन्हा ने किया था। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगो में शिक्षाविद डॉ बिनोद कुमार सिंह उज्जैन, वरीय अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी, डॉ राकेश बघेल, भानुप्रताप सिंह, ज्योति कुमार अधिवक्ता, प्रोफेसर संजय विजय सिंह, अमित राठौर, राजेश बिहारी, शास्वत, प्रत्युष बघेल, श्रीमती रेणु, रीता देवी, मीरा, यशोदा देवी, अर्चना पांडेय, सुनीता सिंह, आराध्या, कुसुम कुमारी आदि मौजूद थी।