
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी रोहतास द्वारा सोमवार को रोहतास एवं कैमूर जिला के पंचायत समिति सदस्यों का कार्यशाला जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुशील कुमार के अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री अशोक साह के संचालन में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया जी एवं प्रदेश संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ ओमप्रकाश भूवन जी की उपस्थिति में हुई। प्रथम सत्र भिखूभाई दलसानिया उद्घाटन करते हुए भाजपा के विकास और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंच प्रण और पांच निष्ठा के बारे में विस्तृत रूप से पंचायत समिति सदस्यों को बताया। दूसरे सत्र में मोहनिया के पूर्व विधायक निरंजन राम ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। तृतीय सत्र में रोहतास जिला के संगठन प्रभारी जितेंद्र पांडेय ने जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनता के बीच कार्य करने का तरीका के बारे में बताया। अंतिम एवं समापन सत्र प्रदेश संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश भूवन जी ने पंचायती राज व्यवस्था मे केंद्र सरकार की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों के खाते में डायरेक्ट पैसे आ रहे हैं। उनके अधिकार को सबल बनाया गया। बैठक में कैमूर जिला के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भभुआ के पूर्व विधायका रिंकी पांडेय, सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिला के महामंत्री विजय सिंह, प्याेलाल ओझा, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, अरुण पांडेय, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, दीनानाथ राय, मंडल अध्यक्ष बंशीधर सेठ, बृजनंदन कुशवाहा, राज मीटर यादव, सासाराम, रामगढ़, भभुआ, मोहनिया के प्रखंड प्रमुख एवं सभी पंचायत समिति सदस्य, तिलौथू, काराकाट, डेहरी के पंचायत समिति सदस्य, सासाराम उप प्रमुख सरस्वती देवी, लीलावती देवी, रूपा देवी आदि कार्यशाला में उपस्थित रहे।