
सासाराम (रोहतास) मौर्य शक्ति के तत्वावधान में महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मुरादाबाद, उचितपुर, सासाराम में द्वितीय मौर्य महासम्मेलन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महासम्मेलन का उदघाटन मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए रवि मौर्य ने मौर्यवंशी समाज को एकजुट रहने के साथ-साथ सामाजिक राजनीतिक आर्थिक मजबूती पर भी बल दिया। मौर्य शक्ति के मिशन एवं विजन के साथ-साथ गांव में पंचायत में प्रखंड में जाकर लोगों को बतलाने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा और साथ ही सम्राट अशोक महान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। राजस्थान और मध्य प्रदेश में जिस प्रकार से वहां की सरकारों ने कुशवाहा बोर्ड का गठन किया है। बिहार में भी कुशवाहा बोर्ड की गठन को मांग को लेकर पूरे बिहार में प्रदेश स्तर पर मौर्य शक्ति जनसंपर्क करेगा और जब तक कुशवाहा बोर्ड की गठन नहीं होगा तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संस्थापक सचिव कामेश्वर सिंह ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मौर्य शक्ति के उर्जावान कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सामाजिक कार्यों में पर चढ़कर हिस्सा ले एवं समाज को एक जुट करें साथ ही गौतम बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, महात्मा फुले, सावित्रीबाई फूले एवं जगदेव प्रसाद के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।महासम्मेलन की अध्यक्षता चंदन कुशवाहा एवं संचालन संजय मौर्य जिला अध्यक्ष कैमुर ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में सुनील कुशवाहा, राम सुरेश सिंह, संजीव कुशवाहा, प्रोफेसर शशि भूषण सिंह, सत्यवंती देवी उप मेयर, सासाराम, चन्द्रशेखर सिंह, डाक्टर मुन्ना कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, डाक्टर जितेंद्र नाथ मौर्य, अजय कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, अजय कुशवाहा, श्रीराम सिंह कुशवाहा, राजकमल मौर्य, अजित कुशवाहा, कल्कटर सिंह, सनमत सम्राट, चंदन कुशवाहा, पंकज मौर्य, प्रदुम्न मौर्य सहीत कई लोग थे।