
कोचस (रोहतास) परसथुआ श्री गोवर्धन पूजा के अवसर पर उमापुर परसथुआ के राधे कृष्ण मंदिर के प्रांगण में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संगीता कुमारी विधायक मोहनिया के द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शेषनाथ सिंह यादव तथा संचालन कमेटी के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार भीम सिंह यादव के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को कमेटी के द्वारा अंगवस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया। जिसमें भोजपुरी के चर्चित कलाकार टुनटुन यादव ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बीच-बीच में उनके गीतों पर दर्शकों का उत्साह बढ़ रहा था और उनका समर्थन कर रहे थे। वही कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य रूप से नरसिंह यादव रोहित इंटर नेशनल सासाराम, रामचंद्र यादव पूर्व विधायक भभुआ, जागेश्वर यादव, जगदीश यादव, संजय यादव, सूरज यादव, राजेश्वर यादव, बबलू यादव, काशी यादव, मनोज यादव, शंभू यादव, राजा यादव, प्रमोद यादव सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।