
डेहरी आन सोन (रोहतास)। सामाजिक संस्थान सोन कला केंद्र के अंतर्गत संचालित संकट मोचन सहायता केंद्र ने शनिवार को ऐनीकट अनुमंडल कार्यालय रोड स्थित गरीब और जरूरतमंद लोगों का कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन इं सत्यनारायण सिंह, डा एसबी प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, राजीव रंजन सिन्हा, अध्यक्ष पारस प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मौके पर डाक्टर एसबी प्रसाद डा अंशुमान डाक्टर अनुज चौधरी डाक्टर रिना कुमारी ने सौ से अधिक लोगों का मुफ्त में विभिन्न तरह की स्वास्थ जांच किया गया। साथ में दवा का भी वितरण किया गया। इसके उपरांत पांच सौ से भी ज्यादा गरीब असहाय लोगों में कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में अपना सेवा देने के लिए आए सभी डाक्टरों को बुके से सम्मानित कर संस्था के संरक्षक प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा एस बी प्रसाद ने अपने संबोधन में उपस्थित डॉक्टर का अभिवादन किया साथ ही संस्था के द्वारा गरीबों, वंचितों एवम निस्क्त लोगों के लिए किए गए कार्यों को बतया गया। संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक ई सत्यनारायण यादव ने भी संस्था के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष पारस प्रसाद, उपाध्यक्ष नंद कुमार, सचिव सत्येंद्र गुप्ता, उप सचिव जय प्रकाश मौर्य, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
डॉक्टर की टीम डॉ अंशुमान,डॉ अनुज, डॉक्टर रीना,डॉ राकेश संरक्षक प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस बी प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, शिक्षाविद राजीव रंजन सिन्हा, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, अध्यक्ष पारस प्रसाद, सचिव सत्येंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, उपाध्यक्ष नंदकुमार सिंह, उपसचिव जयप्रकाश मौर्य, प्रभारी मीडिया प्रकोष्ठ मुकेश पांडेय, महिला विंग डॉ अनुभा सिन्हा, रत्ना सिन्हा, सुधा गुप्ता, ई0 महेंद्र राम,मुन्ना रजक, जगनारायण पाण्डेय , चंद्रगुप्त मेहरा , उदय गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, आलोक कुमार,राजू सिन्हा आदि उपस्थित थे।