
डिजिटल टीम, डेहरी। स्थानीय महिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एसएन लाल के असाममिक निधन पर कॉलेज परिवार ने शोक व्यक्त किया है। महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रो लाल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोहतास, कैमूर के अंगीभूत इकाइयों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका असामयिक निधन से शिक्षा क्षेत्र को छति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दौरान प्रोफेसर गीता पाण्डेय, शोभा पाण्डेय, संगीता शाही सहित अन्य मौजूद थे।