
दिनारा (रोहतास) प्राचीन शक्तिपीठ भलूनी धाम में चैती छठ पर्व में बिहार झारखंड, उतर प्रदेश सहित कई जिलों के लोग छठ करने के लिए भलूनी धाम आए। भलुनी धाम में इस बार छठ महा पर्व मे बक्सर संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी माता के दरबार में आकर पूजा अर्चना किए। साथ ही छठ घाटों पर घूम घूम कर छठ व्रतियों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा छठ का नजारा अपने जिंदगी में पहली बार देख रहे है। भलूनी धाम को राष्ट्रीय पर्यटक घोषित किया जाएगा। सभी लोग अपना आशीर्वाद हमें दें, मैं आप सभी का घर का बच्चा हूं। मोदी जी के हाथ को आप लोग मजबूत कीजिए। मौके पर अखिलेश कुमार सिंह, डॉ मुन्ना सिंह, हरिराम ठाकुर, रितेश राय, विनय सिंह, सोनू सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज कुशवाहा, राधा कृष्ण सिंह, बीटू तिवारी, चंदन शौडिक उपस्थित थे।
