
दरभंगा, 26 अप्रैल 2024 :- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के विधिमान्यत: नाम निर्देशित समीक्षा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन द्वारा संवीक्षा के उपरांत 08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया,जिनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी _गोपाल जी ठाकुर, राष्ट्रीय जनता दल _ ललित कुमार यादव, बहुजन समाज पार्टी _दुर्गा नन्द महावीर नायक शामिल है। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी( मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) जिनमें अखिल भारतीय परिवार पार्टी _किशोर कुमार दास, वाजिब अधिकार पार्टी _ रंजीत कुमार राम,जनतंत्र आवाज पार्टी _ रजनीश कुमार, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा _ सरोज चौधरी एवं निर्दलीय _ मिथिलेश महतो शामिल है।