
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय जनता पार्टी तिलौथू मंडल कार्य समिति की बैठक स्थानीय लाल मुनी वाटिका के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष शामिल हुए बैठक में मुख्य रूप से जिले के उपाध्यक्ष और सासाराम विधानसभा के प्रभारी अरुण पांडे जी के साथ विधानसभा के संयोजक और जिले के मंत्री रामायण पासवान ने विशेष तौर पर 21 सदस्यवुथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख के बारे में विशेष रूप से चर्चा किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने बताया कि 21 सदस्य कमेटी और पन्ना प्रमुख का काम लगभग अंतिम चरण में है और आगामी 15 तारीख तक पूर्ण रूप से हो जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेंद्र ओझा, जिले के कोषाध्यक्ष विशंभर सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सिंह, देव कुमार मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी प्रखंड के महामंत्री ऋतुराज उपाध्याय, प्रखंड की उपाध्यक्ष सुनील गोस्वामी, सुनील उपाध्याय, अभय प्रजापति, जनार्दन सिंह, प्रखंड के मंत्री अरुण वर्मा, पंचायत अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, धीरज गुप्ता, सतीश शर्मा, राजू चंद्रवंशी, मंटू दुबे, अभय भगत, त्रिवेणी सिंह, शंभू लाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।