पुण्यतिथि पर स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर क्षेत्र के प्रतिभा वान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। स्थानीय कैनाल रोड स्थित मां शीला भवन में शनिवार को स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह के पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनके पुत्र राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह और पूर्व जिला पार्षद नीतु सिंह ने कहा कि धरती पर माता पिता से बढ़कर कोई भगवान नहीं है। आज हमारे पास सबकुछ होते हुए भी माता पिता नहीं है। उनकी स्मृति में हम लोग अपने क्षेत्र में जितना बन सकता है जनकल्याण का काम करते आ रहे रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। माता पिता का आशीर्वाद बना रहे। उन्हीं के आशीर्वाद से यह कार्य़ पूर्ण हो पाता है। सोनू सिंह ने सभी आगत अतिथियों का अंगवसत्र देकर स्वागत किया। इसके अलावा क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टैब देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उनके पएंरिजन सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, अकोढ़ीगोला बीडीओ अरुण कुमार, पुलिस निरीक्षक सह डेहरी थानाध्यक्ष शिवेंद्र ुमार, संजय सिंह बालाजी, प्रकाश गोस्वामी, हरेंद्र सिंह हरियाली, उत्तम सिंह, पंकज गुप्ता, अर्जुन केसरी, आनंद पाण्डेय,लोजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार पासवान, गोविंद गुप्ता, धर्मेंद्र पासवान, रीता देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, गोपाल चौधरी, एंकर प्रकाश बाबा, गायक बिजेंद्र यादव, अक्षरा गुप्ता, मनीष ओझा, विकास पाण्डेय, रामायण, मेधनाथ, पूर्व जिला परिषद सरिता देवी, वीरेंद्र पासवान, रमेश सिंह, रंगु सिंह, आरती सिंह, माया सिंह, सौरभ सिंह, सुरुचि सिंह सतीश कुमार, मनोज अज्ञानी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। विदित हो कि सोनू सिंह ने अपने पिता के पुण्य़तिथि पर प्रति वर्ष कार्यक्रम आयोजित सामाजिक कार्यों को करते रहे हैं। इनके द्वारा अपने पिता के पुण्यतिथि पर जगजीवन महाविद्यालय में नवनिर्मित पुस्तकालय, उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम और इंजीनियर ललन सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराया। इनके द्वारा अकोढ़ीगोला में सीसीटीवी, प्रेमनगर खेल मैदान और डेहरी श्मशान घाट पर सोलर लाइट लगवाया है। तथा डालमियानगर खेल मैदान में आठ चबुतरे का निर्माण सहित कई कार्यों को कराया।