
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी के निधन पर स्टेशन रोड,डेहरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक और राजनीतिक संगठन के लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित दी। स्वर्गीय संतोष चंद्रवंशी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे पार्टी और कई संस्थानों से जुड़े हुए थे समाज के लेकर हमेशा चलने वाले व्यक्ति थे सभी के दुख सुख में खड़े रहते थे लेकिन अचानक बीमार पड़ने के कारण देहांत हो गया ऐसी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी के नेता संगठन के लोगों को जैसे मालूम चला दुख का लहर दौड़ा।श्रद्धांजलि देने वाले में सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश गोस्वामी लोजपा (रामविलास) के डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार,रवि आनंद, संजय गुप्ता, अनिल शर्मा, लाल मुनी मिश्रा, मोहन ठाकुर, विजय ठठेरा, दिनेश ठाकुर,विनोद कुमार शामिल थे।