
डेहरी-ऑन-सोन। डेहरी प्रखंड में नए पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार को कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मनीष कुमार तथा उप प्रमुख प्रियंका देवी ने फूलों का माला डायरी कलम तथा पौधा देकर स्वागत किया। साथ ही कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य नंदकुमार सिंह कुसुम देवी हरेंद्र कुमार विशाल कुमार सुधीर राम अमरिंदर भास्कर उप प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह संतोष कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव सामाजिक कार्यकर्ता विक्की कुमार आलोक कुमार पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।