
प्रीतम कुमार, सासाराम। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चनवा मोड़ के पास शुक्रवार को टेम्पू और ट्रैक्टर की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका का नाम सरिता कुमारी (22) है। जो कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग शिवसागर से चेनारी जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुची। शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलो को सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं, एक अन्य घटना में सासाराम मोकर पुल के पास बाइक और टेम्पो में टक्कर से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका इलाज सासाराम ट्रामा सेंटर में हो रहा है। घायल व्यक्ति का नाम सरदार परवेंदर सिंह है जो कोवाथ दावत के रहने वाले हैं।