गोरखपुर, 12 मार्च (हि.स.)। चिलुआताल थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार थाना चिलुआताल में दर्ज मुकदमा संख्या 19/26 के तहत कार्रवाई करते हुए चन्द्रशेखर शर्मा और उसके पुत्र अनुप कुमार शर्मा निवासी अजीजुल्लाह उर्फ चकिया को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों ने जमीन के कब्जे को लेकर वादी के परिवार पर हमला कर मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने गुरुवार काे बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय
