
करगहर (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के रुपैठा पंचायत के ग्राम सहुआड़ में पूर्व मुखिया सुनील पासवान के छोटे भाई प्रखर समाजसेवी स्वर्गीय अनुज गांधी के श्राद्ध कर्म पर कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। श्राद्धकर्म में पहुंचने वाले में सांसद छेदी पासवान, करगहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष मिश्रा, पूर्व विधायक प्रत्याशी शिव शंकर कुशवाहा, शकील अहमद पूर्व जिला पार्षद, शिवकुमार पासवान राजद नेता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, गेंदा पासवान पूर्व एचएम, फेकू सेठ, हरिद्वार मास्टर, राम अशीष पूर्व प्रमुख कोचस, चंदेश्वर भारती, नौशाद राक, तेज नारायण पासवान शिक्षक, लोजपा जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, धर्मेंद्र पासवान जिला उपाध्यक्ष, कचहरी पासवान एवं कृष्णा पासवान प्रखंड अध्यक्ष लोजपा ने शिरकत की। साथ ही साथ बहुत सारे ग्रामीण जनता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। अपने भाषण के संबोधन में सांसद छेदी पासवान ने कहा कि अनुज गांधी के विचारों से मैं अवगत हूं। गांधी बहुत ही अच्छे समाजसेवी थे। वह प्रखर मृदुभाषी थे। मैं बचपन से ही उन्हें जानता हूं पढ़ाई लिखाई के दौरान अच्छी लगन और मेहनत से उन्होंने सफलता हासिल किया। खेलकूद में भी बहुत अच्छा रोल किया। हमेशा वे गरीब लोगो को मदद करने के लिए तैयार रहते थे। सामाजिक कार्य को करते हुए उन्होंने भोजपुरी फिल्मी दुनिया जगत में भी कदम रखा था और दो पिक्चर भी बनाया था। जिसमें बतौर खलनायक का रोल किया था। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि जब भी मैं इस क्षेत्र से आता था जाता था आने जाने के दौरान सैकड़ों लोग को अपने साथ लेकर फूल मालाओं के साथ हमेशा मेरा स्वागत भी करते थे। उनके चले जाने से समाज में अपूरणीय क्षति हुई है जिन्हें भरपाई करना बड़ा ही कठिन एवं मुश्किल काम है। उनके निधन से समाज में अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में पहुंचकर पूर्व विधायक ललन पासवान ने उनके परिवार वालों को ढाढस बंधाया एवं हिम्मत दिलाई तथा गांव के तमाम लोग के बीच बैठकर यथासंभव जितना हो सके सहयोग करने का भरोसा भी दिया। वही विधायक संतोष मिश्रा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा को शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की और बताएं कि वे मिलनसार व्यक्ति थे। मौके पर मौजूद उनके परिवार के सभी लोग पूर्व मुखिया रुपैठा पंचायत सुनील पासवान, एएसपी मनोज पासवान, अशोक पासवान एचएम, अनिल पासवान पूर्व एचएम, अरविंद कुमार, जय शंकर पासवान पूर्व नाजिर, बादल पासवान, प्रमोद पासवान सहित बहुत सारे सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
