
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय में स्थित अनुमंडल डिग्री कॉलेज मे गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहरी के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह आजाद ने प्रभारी प्राचार्य के तौर पर योगदान किया। जिसके बाद उन्होंने कॉलेज के छात्रों और कॉलेज कर्मियों से जानकारी प्राप्त किया। अपने कार्यालय कक्ष मे स्थानीय लोगो से उन्होंने बातचीत की। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज का संचालन बेहतर तरीके से हो और छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य सुविधाओं की कमी को दूर करने का प्रयास जारी रहेगा। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय को कहा जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रखंड प्रमुख राजेश्वर प्रसाद, मुखिया अरुण चौबे, बबलू पाठक, डब्लू सिंह, विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के राधा रमण सिंह, बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
